फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ अस्पताल में मरीजों के नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड

Sun, 02 Jun 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ अस्पताल।संवाद
विज्ञापन
रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर होने से आ रहीं काफी दिक्कतें
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को निजी क्लीनिकों में करवाना पड़ रहा अल्ट्रासाउंड
रोजाना रहती है 800 से ज्यादा ओपीडी, कई मरीजों को लिखा जाता टेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ अस्पताल में फिर मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे मरीजों को निजी क्लीनिकों में महंगे खर्चे पर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है। सरकार की ओर से मुफ्त अल्ट्रासाउंड सुविधा देने के बाद भी इन्हें पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इस कारण गर्भवती महिलाएं सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रही हैं। दूसरी ओर बीते कुछ माह पहले अस्पताल में सरकार ने रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की थी। लेकिन अब वह लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में अस्पताल में कुछ राहत मिलने के बाद समस्या फिर से बढ़ गई है।
विज्ञापन

नालागढ़ अस्पताल में रोजाना 800 से अधिक ओपीडी होती है। दो दर्जन लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए लिखा जाता है। हर महीने 500 से अधिक गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आती हैं। अस्पताल में यह सुविधा न होने से अब उन्हें निजी क्लीनिकों में जाना पड़ता है। जहां महंगे खर्चे पर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। सरकारी अस्पताल में 200 रुपये में अल्ट्रासाउंड होता है, लेकिन निजी क्लीनिकों में 500 से 700 रुपये वसूले जाते हैं। लेवल टू का साधारण टेस्ट करवाना हो तो उसके 1800 रुपये लगते हैं और टेस्ट के साथ लेवल टू अल्ट्रासाउंड के लिए 4300 रुपये चुकाने पड़ते हैं।
विज्ञापन


इनेसट
रेडियोलॉजिस्ट आवश्यक छुट्टी पर गए हैं। इस कारण अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। जल्द ही चिकित्सक छुट्टी से वापस आ जाएंगे।
-डॉ. मुक्ता रस्तोगी, बीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें