फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी ड्यूटी में बसें व्यस्त, दिनभर बसों के लिए इधर-उधर भटकते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। पथ परिवहन निगम की बसें के चुनावी ड्यूटी में व्यस्त रहने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण वीरवार को लोगों को आने-जाने के लिए कई लोकल रूटों पर बसें नहीं मिली।
अधिकतर समस्या ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को हुई जिन्हें आने-जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं लोग बसों के इंतजार में बस स्टॉप समेत अन्य जगहों पर खड़े रहे। काफी देर तक इंतजार के बाद ही बसें मिली हैं। जिला भर में करीब 60 फीसदी लोकल रूट वीरवार को नहीं चले। वहीं शुक्रवार को सभी बसें अपने रूटों पर लौट आएंगी।
विज्ञापन

जिले में आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए लगभग तैयारियां पूरी हैं। वीरवार को पोलिंग पार्टियां ईवीएम समेत चुनाव सामग्री लेकर पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना हो गई हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने जिले से 105 बसें बुक की हैं।
विज्ञापन

इनमें सोलन डिपो से 49, परवाणू डिपो से 20 और नालागढ़ डिपो की 36 बसें हैं। 12 नवंबर को लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ेगी। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन ई. शुगल सिंह ने बताया कि सोलन डिपो से 69 बसें चुनावी ड्यूटी में लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें