फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2,000 लोगों को संक्रमित कर अब धीमा पड़ा डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू(सोलन)। औद्योगिक नगर में चार माह के भीतर डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 2,000 पहुंच चुका हैं। अब डेंगू के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। एक नवंबर से अब तक छह डेंगू के मामले संक्रमित थे।
जो सभी परवाणू और हरियाणा के निवासी है। ईएसआई अस्पताल में ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के आ रहे हैं। हालांकि कुछ दिनों तक ओपीडी में गिरावट देखी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से लगातार डेंगू के सैंपल लिए जा रहे हैं। नगर परिषद ने डेंगू से संक्रमित इलाकों में युद्धस्तर पर फॉगिंग अभियान चला जिसे अब बंद कर दिया है। पिछले महीने के मुकाबले नवंबर में ओपीडी में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पहले 400 से अधिक मरीज आ रहे थे, अब यह तादाद घट कर लगभग 100 तक पहुंच गई है। ईएसआई अस्पताल कार्यकारी अधिकारी डॉ. कपिल ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मामलों में गिरावट आई है। वायरल और बुखार के रोजाना 15 से 20 मामले ही आ रहे हैं।
वहीं, धर्मपुर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. कविता शर्मा ने बताया कि नवंबर में अभी तक छह मामले आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें