नालागढ़ के कुलाड़ी गांव में कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों के साथ।
युवक मंडल की ओर से कूड़ावाला में वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। कालूझिंडा युवक मंडल कुडांवाला की ओर से वाॅलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में परवाणू, कुडांवाला, बद्दी, गुल्लरवाला और महाराजा अग्रसेन की टीमों ने अपने-अपने प्रारंभिक मैच जीते। प्रतियोगिता में लोकल गांव की 32 व ओपन वर्ग में 15 टीमें भाग ले रही हैं।
वॉलीबाल प्रतियोगिता का सामाजिक कार्यकर्ता बलविंद्र ठाकुर ने शुभारंभ किया। सचिन मेहता ने बताया कि गांव की विजेता टीम को 11000 रुपये तो उप विजेता को 9100 रुपये ट्राफियों दी जाएंगी। इसके अलावा उत्तर भारत की 15 ओपन टीमें प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगी। ओपन विजेता को 41 हजार और उप विजेता को 31000 रुपये ट्राफी सहित दिए जाएंगे। रविवार रात 12 बजे तक प्रतियोगिता चलेगी। मुख्यातिथि बलविंद्र ठाकुर ने युवाओं से नशे व अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ पढ़ाई ही सब कुछ नहीं बल्कि खेलों से हमें नेतृत्व करने की क्षमता को प्राप्त होती है साथ में सबको साथ लेकर चलने का मादा भी मिलता है।