फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में डायरिया के आए 14 नए मामले, पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक भीड़

विज्ञापन
परवाणू ईएसआई अस्पताल में ईलाज के लिए पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डायरिया मामले कम नहीं हो रहे हैं। अभी भी अस्पताल में डायरिया के मरीज आ रहे हैं। मंगलवार को ईएसआई अस्पताल में 14 मरीज निकले। ऐसे में अब परवाणू में डायरिया के कुल मामले 572 हो चुके हैं। वहीं, टकसाल पंचायत से चार मरीज आए। ईएसआई अस्पताल के पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक काफी भीड़ रही। खंड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर डॉ. कविता शर्मा ने कहा कि ईएसआई अस्पताल परवाणू में 14 नए डायरिया के मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर दवाएं वितरित कर रहा है।
विज्ञापन


कहां से कितने मरीज
मंगलवार को डायरिया का आंकड़ा बढ़कर 572 पहुंच गया। टकसाल से 126 मामले आ चुके हैं। अब तक आए मामलों में परवाणू के सेक्टर-1 से 96, सेक्टर-2 से 64, सेक्टर-3 से 27, सेक्टर-4 से 74, सेक्टर-5 से 36 व सेक्टर-6 से 30 मामले आए हैं। साथ ही उच्चा परवाणू से 5, कोटी से 4, चक्कीमोड से 2, कसौली से 4, टीटीआर से -1, दत्यार से 2, मसूलखाना से 3, कालका से 2 और अन्य जगहों से 53 मामले आए हैं।

परवाणू ईएसआई अस्पताल में ईलाज के लिए पहुंचे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें