फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बाहरी राज्यों में भीषण गर्मी से परवणू प्रदेश द्वार पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Fri, 14 Jun 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू टोल बेरियर पर भी सुबह से लग रहा लंबा जाम
विज्ञापन

शाम के समय परवाणू के साथ लगते क्षेत्रों में पहुंच रहे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू के साथ लगते बाहरी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी और स्कूलों में पड़ी छुट्टियों के चलते शुक्रवार को परवाणू प्रदेश द्वार पर पर्यटकों का जमावड़ा लग रहा है। इसके चलते राष्ट्रीय मार्ग पर पड़ने वाले टोल टैक्स बेरियर पर सुबह से ही पर्यटकों के वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे यहां पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परवाणू के साथ लगते चंडीगढ, पंचकुला, जीरकपुर, अंबाला और यहां तक दिल्ली में आजकल पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के चलते व स्कूलों में छुट्टियां होने से परवाणू के साथ पड़ने वाले पर्यटक स्थलों कसौली, चायल, शिमला व अन्य स्थलों के लिए पर्यटक भारी संख्या में प्रदेश द्वार पर पहुंच रहे हैं। परवाणू टोल बेरियर से पिंजौर की तरफ लगभग बार-बार जाम लगता रहा। यह जाम लगभग सुबह 10 बजे से ही लगना शुरू हो गया था और शाम होने तक वाहन टोल बैरियर तक रेंग-रेंग कर चल रहे थे। जिसके चलते पर्यटकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि हिमाचल में पंजीकृत वाहनों को बाहर से आने पर परवाणू टोल बेरियर पर पर्ची नहीं कटवानी पड़ती है। लेकिन यहां जाम लगने से हिमाचल में पंजीकृत वाहन भी जाम में फंस रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें