फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली क्षेत्र में पानी को लेकर विवाद, चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाली गलौच व जाति सूचक शब्द बोलने का भी आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर की कार्रवाई, चल रही जांच
आरोपियों को कोर्ट में किया जा रहा पेश, दो पर पहले भी केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली क्षेत्र में पानी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें एक गुट ने दूसरे पर जाति सूचक और गाली गलौच करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत भी कसौली थाना में दी है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें चारों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है।
पुलिस जानकारी के अनुसार जरनैल सिंह निवासी कसौली ने पुलिस को शिकायत दी कि 13 जून को जब यह घर के पास बनी बावडी से पानी लेने के लिए गए, तो पड़ोसी गांव टिकटहट्टी के रहने वाले करून नामक व्यक्ति ने इनके साथ गाली गलौच की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान इन्हें जाति सूचक शब्द भी कहे। करून व उसके चाचा ने इनके व इनके बच्चों के साथ मारपीट करके इन्हें जाति सूचक शब्द भी कहे और इनके बेटे व बेटी के 02 मोबाइल फोन भी छीन कर ले गए। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले में शामिल चार आरोपियों करूण कुमार, कृष्ण कुमार, रोहित शर्मा, रति पाल निवासी टिकटहट्टी को ही गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों से इनके द्वारा छीने गए दोनों मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें