परवाणू (सोलन)। कोलकाता की दवा कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई गई है। परवाणू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोलकाता की कंपनी ने परवाणू दवा कंपनी से 29 लाख 80 हजार 91 रुपये की दवा ली थी।
इसकी सप्लाई मिलने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सुशील गोयल पुत्र श्याम लाल गोयल मालिक मेसर्स टोटल हेल्थ केयर प्लाट नंबर-17 गांव अंबोटा सेक्टर-5 परवाणू ने पुलिस को शिकायत दी है कि उन्होंने कोलकाता की कंपनी को टोटल हेल्थ केयर से 29,80,091 रुपये की दवाई अभय हेल्थ केयर को भेजी थी लेकिन कंपनी ने अभी तक राशि का भुगतान नहीं किया है।
राशि के भुगतान के लिए फोन करने पर वह इन्हें डरा-धमका रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।