परवाणू (सोलन)। परवाणू में स्टोव की आग से झुलसी युवती की आईजीएमसी शिमला में इलाज के दौरान मौत हो गई जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार तीन मई को 16 वर्षीय प्रीति मूल निवासी बिहार हाल ही में परवाणू में रह रही है। जब वह अपने कमरे में खाना बना रही थी तो अचानक उसके कपड़े ने आग पकड़ ली। इससे वह बुरी तरह झुलस गई।
इसके बाद परिजनों ने उसे ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया। यहां से उसे गंभीर हालात में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने की है।