फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग निर्माण को खोखा मार्केट हटाने के आदेश

Fri, 27 May 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू सोलन
विज्ञापन
परवाणू के सेक्टर एक में पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स बनाने की कवायद तेज हो गई है। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
परवाणू के सेक्टर एक में पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसकी जद में परवाणू रेहड़ी खोखा मार्केट के बारह खोखे आ रहे हैं। हिमुडा ने इन खोखा धारकों को नोटिस थमाते हुए सात दिन के भीतर जगह खाली करने के निर्देश दिए हैं। उधर नोटिस जारी होते ही रेहड़ी खोखा मार्केट के पदाधिकारियों ने नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा से मुलाकात की और खोखे कहीं अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

 
गौरतलब है की हिमुडा परवाणू के सेक्टर एक स्थित बैंक कांप्लेक्स के साथ पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स बना रहा है। वीरवार को इन खोखा धारकों को हिमुडा ने नोटिस भी जारी कर दिए। इसमें सात दिन के भीतर जगह खाली करने को कहा है। नोटिस मिलने से खफा रेहड़ी खोखा मार्केट के पदाधिकारियों ने आनन फानन में मीटिंग बुलाकर मार्केट बंद कर दी।

खोखा यूनियन के सदस्यों ने इस समस्या को लेकर नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा से मुलाकात की जिनके आश्वासन के बाद रेहड़ी खोखा मार्केट खोल दी गई। नप परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने बताया की उनसे मिलने रेहड़ी खोखा यूनियन के पदाधिकारी आए थे जिन्हें फौरी राहत देते हुए अपने खोखे अन्य जगह लगाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें