फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कार्यालय के समीप नई पार्किंग में खड़ेे करें वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की( सोलन)। अर्की थाना में शनिवार को रोड सेफ्टी क्लब की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी मोती सिंह ने की। बैठक में महाकाली टैक्सी-मैक्सी यूनियन अर्की के सदस्य मौजूद रहे। थाना प्रभारी मोती सिंह ने बताया कि बैठक में अर्की के वार्ड-3 बीएसएनएल ऑफिस के समीप बनी नई पार्किंग में सभी-टैक्सी मैक्सी और वाहन चालक वाहन पार्क कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब नए बस अड्डे पर यूनियन के केवल दो ही वाहन पार्क हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि नई पार्किंग शुरू होने से अर्की बाजार में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। अगर कोई इसकी अवहेलना करेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से गाड़ी सड़क किनारे नहीं बल्कि पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करने की अपील की। बैठक में हेड कांस्टेबल कमला वर्मा, यूनियन प्रधान नरेंद्र ठाकुर, गोपाल, रत्न चंद, पूर्णचंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें