फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पार्कों की खस्ता हालत, महापौर के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटे बेंच-झूले, दीवारों से पेंट भी उखड़ा, फव्वारों के लिए लगी पाइप भी खा रही जंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पार्कों की हालत खस्ता है। लंबे समय से पार्कों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मुख्य रूप से चिल्ड्रन पार्क, जवाहर पार्क और मोहन पार्क की दीवारों पर हुआ पेंट जगह-जगह से उखड़ चुका है। बच्चों के आकर्षण के लिए लगाए हाथी, घोड़े और शेर की आकृतियां टूट चुकी हैं, वहीं खेलने के लिए लगाए झूले और व्यायाम करने के उपकरण भी खराब पड़े हैं। इसके अलावा जवाहर पार्क और मोहन पार्क में फव्वारों के पाइप भी जंग खा रहे हैं। इन पार्कों में रोजाना हजारों की संख्या में लोग समय बिताने के लिए आते हैं। ऐसे में पार्कों की ऐसी हालत से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बैठने के लिए पर्याप्त बेंच भी नहीं हैं। जो बेंच लगे हैं वे भी टूट चुके हैं। मोहन पार्क में तो हालात यह है कि पार्क नशेड़ियों का ठिकाना बन चुका है। इसके अलावा वाटर फाउंटेन भी पिछले कई साल से बंद पड़ा है। इसके लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। हालांकि नगर निगम महापौर सुषमा शर्मा और आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह ने मालरोड स्थित चिल्ड्रन पार्क का निरीक्षण भी किया था और पार्कों के कायाकल्प की बात कही थी, लेकिन उनके निरीक्षण के बावजूद भी स्थिति वैसी ही बनी हुई है। साथ ही महापौर ने चिल्ड्रन पार्क में दो सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की बात भी कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
शहर में पार्कों का कायाकल्प किया जाएगा। पानी की कमी के कारण पार्कों में चल रहे वाटर फाउंटेन बंद पड़े हैं। हालांकि अब पानी की स्थिति ठीक हो गई है इसलिए जल्द इन्हें भी संचालित किया जाएगा। पेंट और झूलों की मरम्मत भी जल्द की जाएगी।

- सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें