फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परेड और जिम्नास्टिक ने मोहा मन, लावणी नृत्य, सिम्फनी बैंड की धुनों पर झूमे दर्शक

Mon, 02 Nov 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान परेड़ करते एनसीसी के कैडेट्स। स्रोत :
विज्ञापन
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू का वार्षिक समारोह, वायु सेना के पूर्व प्रमुख रहे मुख्यातिथि
विज्ञापन

अमेरिका के सैली बी हॉवर्ड स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में भारतीय वायु सेना के पूर्व वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, मेजर जनरल डॉ. कुलप्रीत सिंह और 14 जीटीसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना स्थित सैली बी. हॉवर्ड स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। उनकी उपस्थिति ने दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग को दर्शाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अनुशासित परेड से हुआ। सिखलाई रेजिमेंट के पूर्व सैनिक परविन्द्र सिंह के निर्देशन में 110 विद्यार्थियों ने देशभक्ति की धुनों पर शानदार मार्च पास्ट किया। इसके अलावा 46 विद्यार्थियों ने जिम्नास्टिक, जबकि 40 विद्यार्थियों ने ब्रास बैंड की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने भारतीय शास्त्रीय और पाश्चात्य संगीत के माध्यम से भी अपनी प्रतिभा दिखाई। मराठी लोकनृत्य लावणी पर 70 विद्यार्थियों की सामूहिक प्रस्तुति और शुभ कुमार के नेतृत्व में सिम्फनी बैंड की प्रस्तुति समारोह के प्रमुख आकर्षण रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत लघु नाटिका 'नशामुक्त समाज' ने भी दर्शकों को प्रभावित किया। इसके माध्यम से एक गलत निर्णय के जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट अर्नव गर्ग, तन्मय झा, जैदवीर और अन्य विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की। इसमें बीते वर्ष की उपलब्धियों के साथ शिक्षा और खेलों में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का विवरण दिया गया। मुख्यातिथि एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि पाइनग्रोव स्कूल ने हर गतिविधि पर विशेष ध्यान देकर कम समय में ही प्रदेश और देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें