संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी की टीम ने कार्रवाई करते हुए बद्दी, मोतिया प्लाजा के नजदीक स्थित एक होटल के कमरे से 2.06 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।
31 अक्तूबर को पुलिस टीम को सूचना मिली कि होटल में ठहरे कुछ व्यक्तियों के पास नशीला पदार्थ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार कमरे की तलाशी ली। इस दौरान कमरे में मौजूद तीन व्यक्तियों के कब्जे से 2.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मौके से नशे के सेवन में इस्तेमाल होने वाली कुछ अन्य सामग्री भी बरामद हुई।
इस मामले में बद्दी पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कियाहै। मामले में संलिप्त तीन व्यक्तियों की पहचान चंबा जिले के सल्हुईं के अलादिता, चंबा के ही सनोहती गांव के जैसी तथा मनोज निवासी टिप्परी कॉलोनी, कालका, जिला पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई है। मामले में आगामी जांच जारी है