फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंजेहरा में चार दिन से पेयजल किल्लत, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
पंजेहरा में टैंकर से पानी भरते हुए ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पेयजल योजना की मोटर जलने से आई है समस्या
विज्ञापन

पूर्व पंचायत प्रधान ने टैंकरों से पानी की दी सप्लाई

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। पंजेहरा गांव में चार दिनों से पेयजल किल्लत बनी हुई है। यहां एक साथ दो मोटरें जलने से यह दिक्कत आई है। स्थानीय लोग हैंडपंप और टैंकर से पानी भरकर गुजारा कर रहे हैं। पंजेहरा गांव में पंजेहरा कोलावाला पेयजल योजना से सप्लाई दी जाती है। चार दिन पहले योजना की एक मोटर जल गई। विभाग ने कर्मचारियों ने दूसरी मोटर लगाई तो वह भी जल गई। मोटर जलने से नलकों में पानी नहीं आया। वार्ड पंच चूड़ा राम, ग्रामीण रमेश, राम दयाल, दीपक कुमार, हाकम सिंह, राम स्वरूप और गणेश धीमान ने बताया कि चार दिन से पंजेहरा के 200 परिवार पानी की बूंद-बूंद के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पूर्व पंचायत प्रधान ने अपना टैंकर लगा दिया है। जो पूरा दिन पानी की सप्लाई कर रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी मवेशियों के लिए पानी की आ रही है। पूर्व पंचायत प्रधान रामकुमार ने बताया कि पेयजल किल्लत को देखते हुए उन्होंने पंजेहरा गांव में टैंकर लगा दिया है। एक दिन में एक दर्जन से अधिक टैंकर नदी से पानी लाकर लोगों को वितरित किया जा रहा है। उधर, जल शक्ति विभाग के जेई मनदीप सिंह ने बताया कि लगातार दो मोटरें जलने से यह दिक्कत आई है। विभाग ने यहां पर तीसरी मोटर लगाई है। मंगलवार सायं नई मोटर लगाकर योजना को चालू कर दिया जाएगा। बुधवार से लोगों को पानी वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें