फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नाटक में दिखाया नर्सों का संघर्ष

विज्ञापन
परवाणू में एसएनएस संस्था की ओर से नसिंग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती नर्सें व अन्य। सं
विज्ञापन
एसएनएस फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू में एसएनएस फाउंडेशन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम पीआईए के प्रांगण में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एसएनएस फाउंडेशन ने महाले आनंद फिल्टर सिस्टम के सीएसआर के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ईएसआई अस्पताल से आईं 22 स्टाफ नर्साें समेत 80 नर्सों ने भाग लिया। कार्यक्रम में छात्र नर्साें ने नाटक मंचन के जरिये नर्सों के संघर्ष को दिखाया। उसके बाद म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर रेस में वार्ड सिस्टर अर्चना ने बाजी मारी। इस अवसर पर कार्यक्रम में महाले के प्लांट प्रकाश प्रधान व एचआर डिपार्टमेंट से हरिंद्र देशवाल, अंजलि शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी नर्साें को लैब कोट देकर सम्मानित किया। साथ ही एसएनएस फाउंडेशन ने सभी नर्सों को लैब कोट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें