नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह सिंचाई ट्यूबवैल के शिलान्यास से पहले भूमि पूजन करते हुए- स्रोत- ग्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने पंजेहरा के राणा वास में ट्यूबवेल का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस ट्यूबवेल के ड्रिल पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की यह मांग थी। विधायक ने बताया कि यदि ट्यूबवेल में पानी पर्याप्त निकले तो इसे सिंचाई और पेयजल दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। पानी कम निकला तो केवल पेयजल के लिए प्रयोग होगा। बोर होने के बाद पानी के स्टोर टैंक और पाइपलाइन के लिए भी बजट उपलब्ध कराया जाएगा। हरदीप बावा ने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में बिजली-पानी की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी और बची हुई कच्ची गलियों के लिए भी राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाया जाएगा। विधायक के पंजेहरा पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान राम कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान राज कुमार भल्ला, पूर्व उप प्रधान विजय भल्ला, सहायक अभियंता जसिंदर सिंह, जेई राम गोपाल शर्मा, सुमित कुमार, दलवीर सिंह राणा, मोहन लाल शर्मा, संजीव कुमार राणा और अनमोल सिंह राणा भी मौजूद थे।