फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हरियाणा रोडवेज बस में 5.48 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शमलेच के समीप की कार्रवाई
विज्ञापन

शिमला के रोहड़ू का रहने वाला है युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस में सवार एक युवक को 5.48 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनीश कुमार, निवासी गांव दलगांव, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक हरियाणा रोडवेज की बस में भारी मात्रा में नशा लेकर शिमला की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शमलेच के समीप नाकाबंदी की और बस को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 5.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी सोलन टी.एसडी वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस थाना सदर सोलन में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी ने स्पष्ट किया कि नशा माफिया के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें