फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कारगिल शहीद के नाम पंदल गांव में खोली गई डिस्पेंसरी को अभी तक नहीं मिला अपना भवन

Fri, 26 Jul 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
भवन निर्माण पूरा होने के बाद भी जंजघर में चल रहा इलाज
विज्ञापन

नौ जुलाई को कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गया था प्रदीप

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। रामशहर के पंदल गांव के कारगिल शहीद प्रदीप कुमार के नाम पर हुईं सभी घोषणाएं तो पूरी हो गईं, लेकिन शहीद के नाम पर डिस्पेंसरी अभी तक जंजघर में ही चल रही है। सरकार ने डिस्पेंसरी के लिए भवन तो बना दिया है लेकिन उद्घाटन न होने से इसे जनता को समर्पित नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार नौ जुलाई को कारगिल युद्ध के दौरान रामशहर के पंदल गांव के प्रदीप शहीद हो गए थे। शहीद का बड़ा भाई भी सेना में भर्ती था। जिससे उसके पिता जग्गनाथ कौशल और माता रामेश्वरी देवी ने अपने बड़े बेटे देवेंद्र कौशल को वापस बुला लिया। यहां आने के बाद देवेंद्र कौशल को राजस्व विभाग में नौकरी मिल गई थी, लेकिन पांच साल पहले अचानक बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। अब जग्गनाथ पर पत्नी, देवेंद्र कुमार की पत्नी, तीन पोतियां और एक पोते की जिम्मेदारी आ गई है। सरकार ने प्रदीप कुमार के गांव पंदल में सड़क पहुंचा दी है। गांव का स्कूल भी दसवीं तक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद के पिता के नाम गैस एजेंसी भी खुल गई है लेकिन शहीद के नाम पर खोली गई डिस्पेंसरी अभी तक जंजघर में चल रही है। सरकार ने डिस्पेंसरी का भवन तो बना दिया है लेकिन उद्घाटन न होने से उसे नए भवन में शिफ्ट नहीं किया गया है। उधर, इस संबंध में नालागढ़ की बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि जल्द ही भवन का उद्घाटन कराने के बाद इसे नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें