फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंचायत प्रतिनिधी करेंगे लोगों को आगजनी से निपटने के लिए जागरूक

Thu, 11 Apr 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
13 पंचायतों के प्रतिनिधियों को वन विभाग ने पत्र लिखकर दिए सुझाव
विज्ञापन

परवाणू व आसपास की पंचायतों में आग से निपटने के लिए वन विभाग सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू व आसपास के क्षेत्रों में फायर सीजन नजदीक आते ही परवाणू वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। परवाणू वन रेंज के अधीन आने वाली 13 पंचायतों के प्रतिनिधियों को फायर सीजन में पंचायतों के साथ लगते जंगलों में आग लगने के समय जरूरी कदम उठाने के सुझाव दिए गए।
परवाणू व इसके आसपास के इलाके में फायर सीजन लगभग 15 अप्रैल से 15 जून तक होता हैं। इसके चलते परवाणू वन विभाग ने इलाके के 13 पंचायतों के प्रतिनिधियों को जिसमें टकसाल, जाबली, गढ़खल, कसौली, कोटी, नाम्भ, जंगशु, चमों, नेरीकलां, प्राथा, नारायणी, मेहलों, बनासर शामिल हैं, को लिखकर वन में आग लगने व इससे निपटने के सुझाव दिए हैं। इसके साथ-साथ लोगों को वन आग से निपटने के बारे में जागरूक करने को भी कहा गया हैं। पत्र में गांव में निजी घासनियों के मालिकों को भी दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परवाणू वन रेंज अधिकारी बनारसी दास ने बताया कि परवाणू व इसके आसपास के इलाके में फायर सीजन आने वाला है, जो 15 अप्रैल से 15 जून तक होता हैं। जिसके चलते रेंज के अधीन आने वाली लगभग 13 पंचायतों के प्रतिनिधियों को वनों को आग से बचाने व लोगों को जागरूक करने के निर्देश दें दिए हैं। निजी घासनियों के बारे में भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें