फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ठियोग में पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
ठियोग में बुधवार से शुरू हुई पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
अंडर-19 छात्रा और महिला वर्ग की 47 टीमें ले रहीं भाग
विज्ञापन

वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में होगी जोरदार टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
नेहरू मैदान ठियोग में बुधवार को पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। किसान नेता एवं सेब उत्पादक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सोहन ठाकुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शहीद भगत सिंह खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंच प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहा है। चार दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-19 और महिला वर्ग में 47 टीमें भाग ले रही हैं। वरिष्ठ वर्ग की टीमों का पंजीकरण अभी जारी है। प्रतियोगिता में वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। मैच का संचालन राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी बलबीर सूरी की टीम की ओर से किया जा रहा है। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी मुकाबले विशेष मैट पर खेले जा रहे हैं ताकि किसी भी खिलाड़ी को चोटिल होने से बचाया जा सके। समाजसेवी भगवान दास ने खिलाड़ियों के लिए चार दिन तक भोजन की व्यवस्था की है। खेल मैदान में सुबह से ही खिलाड़ियों और दर्शकों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

पहले दिन क प्रतियोगिताओं के परिणाम
कबड्डी के अंडर-19 में माइकी स्टार्स ठियोग टीम ने हुए धामंदरी को 35–19 अंकों से हराया। यूथ क्लब ठियोग ने चियोग टीम को 30–24 अंकों से पराजित किया। माइकी स्टार्स ठियोग ने बलसन टाइटन्स को 36–9 अंकों से मात दी। लड़कियों के एकमात्र मुकाबले में चियोग ने ठियोग को 30-12 के स्कोर से पराजित किया। वहीं, वॉलीबाल महिला मैच में शाने बलसन ने ठियोग को 15-5, 15-2 के भारी अंतर से हराया, जबकि गलू ने घुंड को 15-10,15-7 और चियोग ने सैंज को 23-21,8-15,15-12 के स्कोर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें