फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर ब्लॉक की 9 पंचायतों में 86 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

विज्ञापन
विकास खंड धर्मपुर में आयोजित  चुनाव मतगणना की रिहसल के दौरान मौजूद पदा​​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
14,218 मतदाता करेंगे मतदान, 65 मतदान पार्टियां केंद्रों पर पहुंचीं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर के तहत नौ पंचायतों में पहले चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 26 मई को होने वाले इस मतदान के लिए 65 मतदान पार्टियों को उनके निर्धारित केंद्रों पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।
इस चुनावी प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए एसडीएम कसौली एवं निर्वाचन अधिकारी (जिला परिषद) महेंद्र प्रताप सिंह, कसौली के तहसीलदार जगपाल सिंह, बीडीओ धर्मपुर एवं निर्वाचन अधिकारी धनीराम पंवर और पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने स्वयं मतदान पार्टियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

धर्मपुर में कुल मतदाता 14,218 है। इसमें 7,399 पुरुष और 6,919 महिला मतदाता शामिल है, जबकि कुल प्रत्याशी 86 उम्मीदवार है। इसमें 24 प्रधान, 20 उपप्रधान और 42 वार्ड सदस्यों के भाग्य का फैसला होगा। मंगलवार को टकसाल, कोटबेजा, धर्मपुर, कोटीनाम्भ, नारायणी, नाहरी और बनासर में चुनाव होंगे, जबकि आंजीमातला पंचायत में प्रतिनिधियों को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है। निर्वाचन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने मतदान केंद्रों पर पहुंचे कर्मचारियों के लिए ठहरने, पानी और भोजन की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि मतदान कर्मियों को किसी तरह की असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को पहले चरण के बाद दूसरे चरण के लिए भी पार्टियों को सुरक्षित ढंग से स्थानांतरित करने में सहयोग करने को कहा है।
स्ट्रांग रूम में सुरक्षा का कड़ा पहरा
पंचायत समिति और जिला परिषद के बैलेट बॉक्स को सुरक्षित रखने के लिए धर्मपुर स्कूल भवन में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां बिजली और पानी की पूरी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। किसी भी चुनाव अधिकारी या कर्मचारी को बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी
पल-पल की जानकारी और सुचारू संचालन के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके साथ ही मीडिया से संबंधित जानकारी और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मीडिया कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति या जानकारी के लिए मीडिया कंट्रोल रूम के नंबर 01792-264225 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें