फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की के दधोगी गांव में पहुंचा पाकिस्तानी गुब्बारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। अर्की क्षेत्र के दधोगी गांव में पाकिस्तान से संबंधित एक गुब्बारा मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल है। गुब्बारे के साथ एक बैनर लगा हुआ है, जिस पर पाकिस्तान के लाहौर स्थित गवर्नमेंट ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वूमेन, टाउनशिप का नाम लिखा हुआ है। दधोगी गांव के जयप्रकाश सुबह उठे तो घर की छत पर दर्जन भर गुब्बारों के साथ लिपटा हुआ बैनर दिखाई दिया। बैनर पर अंग्रेजी में एनुअल स्पोर्ट्स डे-2026 और 19 नवंबर 2026 की तारीख अंकित है। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अर्की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसे कब्जे में लिया। उधर दधोगी गांव में इस प्रकार का गुब्बारा मिलने के बाद स्थानीय लोग हैरान हैं। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि पाकिस्तान के लाहौर स्थित कॉलेज का यह गुब्बारे आखिर इतनी दूर हिमाचल प्रदेश के अर्की क्षेत्र तक कैसे पहुंचा। डीएसपी नवीन झाल्टा ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस को मौके पर भेज दिया था। गुब्बारे कहां से आए हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें