फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रवक्ता संघ ने प्राथमिक कक्षाओं में ड्यूटी लगाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ जिला सोलन ने प्राथमिक कक्षाओं में प्रवक्ताओं की ड्यूटी लगाने का कड़ा विरोध किया है। संघ की जिला कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जयलाल जलपाइक ने की। प्रवक्ताओं को प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाने के लिए भेजे जाने के मुद्दे पर चर्चा की गई। जिला कार्यकारिणी ने स्पष्ट किया कि प्रवक्ताओं की नियुक्ति निर्धारित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों (आरएंडपी रूल्स) के अंतर्गत होती है। इन नियमों में प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन का कोई प्रावधान नहीं है। संघ ने कहा कि ऐसे आदेश नियमों से परे हैं। प्रवक्ताओं पर अतिरिक्त जिम्मेदारी थोपने के समान हैं। प्रवक्ता संघ इस विषय का पहले भी विरोध करता रहा है। जिला प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से प्राथमिक कक्षाओं में उनकी ड्यूटी लगाने संबंधी निर्देशों पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें