फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में 15 जून से शुरू होगा धान की रोपाई का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने पनीरी लगाने का काम किया पूरा, क्षेत्र में पांच हजार हेक्टेयर में होती है धान की रोपाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में किसानों ने धान की फसल के लिए पनीरी लगाने का कार्य पूरा कर लिया है। 15 जून के बाद धान की रोपाई का कार्य शुरू हो जाएगा। बीबीएन में इस बार किसानों सावा व कावेरी कंपनी के हाई ब्रीड बीज की पनीरी लगाई है। वहीं किसानों को इसकी अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। बीबीएन में 5 हजार हेक्टेयर जमीन पर धान की फसल लगाई जाएगी। पनीरी तैयार होते ही जून माह में किसान धान की रोपाई का काम शुरू कर देंगे। बरुणा के किसान विनोद ठाकुर, नंदपुर पंचायत के अमर चंद ठाकुर, सोढ़ी राम, खेड़ा से अवतार सैणी, दभोटा से सुरमुख सिंह व सनेड़ से देवराज चौधरी ने बताया कि बीबीएन में धान के उत्पादन के लिए मिट्टी काफी उपयोगी हैं। गर्मियां आते ही यहां पर अब पानी की दिक्कत आनी शुरू हो गई है। जमीन में पानी का स्तर काफी नीचे चले गया है। पहले साधारण पंपों से पानी निकल जाता था, लेकिन अब पानी का स्तर काफी गहरा होने से सबमर्सिबल पंप लगाने पड़ रहे हैं। इससे उत्पादन की लागत भी बढ़ रही है। वहीं अब सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं,जिससे किसानों को चिंताएं सताने लगी हैं। उधर, कृषि विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ संदीप गौतम ने बताया कि किसानों ने धान की पनीरी लगाने का काम पूरा कर दिया है। अब जैसे ही पनीरी तैयार होगी तो धान की रोपाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें