फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ क्षेत्र में तेज हवा से जमीन पर बिछी धान की फसल

Sun, 13 Sep 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ के ढांग ऊपरली में  में तेज हवा से जमीन पर बिछी धान की फसल- संवाद।
विज्ञापन
कई स्थानों पर मक्की की फसल को भी हुआ नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र में बारिश के बाद चली तेज हवा से धान और मक्की की फसल को नुकसान हुआ है। ढांग ऊपरली में एक किसान के धान से भरे खेत में फसल तेज आंधी के बाद जमीन पर बिछ गई। ढांग ऊपरली के अलावा सनेड़, भाटियां, पल्ली और पंजेहरा में भी तेज हवा के कारण मक्की और धान की फसल जमीन पर गिर गई है।
नालागढ़ क्षेत्र में शुक्रवार शाम बारिश के बाद तेज हवा चली, जिससे धान और मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा। पहले बारिश हुई और उसके बाद चली तेज हवा से फसलें जमीन पर बिछ गईं। ढांग ऊपरली निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी दो बीघा जमीन में लगी धान की फसल तेज हवा के बाद जमीन पर बिछ गई है। अब फसल की कटाई में भी दिक्कत आएगी। साथ ही, धान का दाना पतला पड़ने से उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

इसके अलावा सनेड़, भाटियां और पल्ली में भी मक्की की फसल को नुकसान हुआ है। पंजेहरा के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को तेज हवा चलने के बाद मक्की की फसल जमीन पर गिर गई। इससे मक्की के खराब होने की संभावना भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

उधर, कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि विभाग के पास अभी तक फसल को नुकसान पहुंचने की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान की फसल तेज हवा के कारण जमीन पर बिछ गई है तो धूप लगने के बाद वह कुछ हद तक ठीक भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें