फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई पंचायत में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। उपमंडल की साई पंचायत में फेरी वालों और अनजान लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक में ग्रामीणों की मांग पर फैसला लिया गया। पंचायत समिति सदस्य शशि कांत ने बताया कि साई पंचायत में कोई भी फेरीवाला तथा अन्य बाहरी व्यक्ति बिना पंचायत की इजाजत के प्रवेश नहीं कर पाएगा। क्षेत्र में चोरी डकैती जैसी वारदात को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने यह फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय दुकानदारों को फायदा होगा और कई अप्रिय घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। इस मौके पर पंचायत प्रधान हरीराम वर्मा, वेद प्रकाश ठाकुर, पंचायत के वार्ड सदस्यों सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें