फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने एक गाड़ी से 25.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार डिटेक्टिव व माईनिंग विंग के प्रभारी जगमोहन सिंह अपनी टीम के साथ बद्दी के टोल बैरियर पर थे तो वहां एक गाड़ी के डैशबोर्ड पर फोइल पेपर रोल दिखाई दिया। शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो 25.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने कार सवार यूपी के शुभम दुबे व हिमाचल के चंबा निवासी अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया किे पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें