फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ब्रूरी में फोरलेन के डंगे के बाहर से आएंगी पानी की पाइप लाइनें

Mon, 15 Jan 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन के सलोगड़ा में डंपिंग साइट का निरीक्षण करती महापौर ऊषा शर्मा। संवाद
विज्ञापन
वाहनों के दबने से नहीं टूटेगा पाइप, मरम्मत भी होगी आसान
विज्ञापन

महापौर ऊषा शर्मा ने किया ब्रूरी और सलोगड़ा का दौरा
फोरलेन कंपनी से डंगे का कार्य जल्द पूरा करने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सोलन से कैथलीघाट तक बन रहे फोरलेन में निगम की आ रही पानी की पाइप लाइनों को डंगे के बाहर शिफ्ट करने के आदेश दे दिए हैं। महापौर ऊषा शर्मा ने निरीक्षण के बाद यह आदेश अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए है ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
चंबाघाट से ब्रूरी तक मुख्य टैंक से भी सप्लाई पाइप को भी डंगे के बाहर ही शिफ्ट करने के लिए कहा है। इससे वाहनों के दबाव से पाइप टूटेगा भी नहीं। इसी के साथ कोई दिक्कत आने पर पाइप को आसानी से मरम्मत भी किया जा सकेगा। वहीं फोरलेन कंपनी को डंगे का कार्य जल्द पूरा करने का आग्रह किया है ताकि इसके बाद पाइपों को ठीक से शिफ्ट करने का कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

इसके बाद महापौर ने सलोगड़ा डंपिंग साइट का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि डंपिंग साइट पर सही प्रकार से कूड़े का निष्पादन किया जाए। वहीं गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम महापौर ऊषा शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण किया जा रहा है। जो भी कमियां देखी जा रही हैं उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। आग्रह किया कि लोग वार्डों में आ रही दिक्कतों के बारे में नगर निगम को बताएं ताकि उन्हें दुरुस्त किया जाए।

सोलन के सलोगड़ा में डंपिंग साइट का निरीक्षण करती महापौर ऊषा शर्मा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें