फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी के बाहर उमड़ी मरीजों की भीड़, भूले कोविड नियम

विज्ञापन
सोलन अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में जगह की कमी खलने लगी है। कोविड की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण ओपीडी के बाहर भीड़ एकत्र हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल की कई ओपीडी के बाहर कम जगह में मरीजों की भीड़ उमड़ने से कोविड नियमों की पालना भी सही प्रकार से नहीं हो पा रही है।
शुक्रवार को मेन ब्लॉक के मेडिकल, ईएनटी, सर्जिकल और आर्थो वार्ड सहित बी ब्लॉक के गायनी, शिशु रोग और अन्य वार्ड में भीड़ देखी गई। इन ओपीडी के बाहर जगह भी कम है।
हालांकि, अस्पताल में नियमों की पालना करवाने के लिए 19 गृह रक्षकों समेत पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। वहीं अस्पताल में टोकन सिस्टम भी शुरू कर दिया गया है, ताकि टोकन लेने के बाद मरीज अपनी बारी के हिसाब से ओपीडी के पास आए, लेकिन लोग जागरूकता की कमी होने के चलते घंटों भर ओपीडी के बाहर ही खड़े हो रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के बढने का खतरा भी बना रहता है। गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन जिला सोलन समेत जिला शिमला और सिरमौर को कवर करता है। कोविड मामले कम होने के बाद दूरदराज के क्षेत्रों से लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

1964 का बनी है इमारत
क्षेत्रीय अस्पताल की बिल्डिंग को बने हुए 57 साल से अधिक समय हो गया है। यह बिल्डिंग लगभग 1964 में बनाई गई थी और अभी तक इस बिल्डिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बढ़ती आबादी के बीच अस्पताल में जगह की कमी होने लगी है।
इनसेट
मरीजों से किया जाता है कोविड नियमों के पालन का आग्रह
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में जगह कम है। मरीजों से लगातार कोविड नियमों की पालना करने का आग्रह किया जाता है। भीड़ को देखते हुए टोकन सिस्टम भी शुरू किया गया है ताकि लोग टोकन के मुताबिक ही ओपीडी के बाहर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें