गौरी शंकर कॉलोनी में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हुए लोग स्रोत: संवाद
संवार न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। आईपीएच कॉलोनी स्थित गौरीशंकर मंदिर में वार्षिक स्थापना दिवस के उपलक्ष में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें कॉलोनी वासियों के अतिरिक्त सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मंदिर में रामचरित मानस का अखंड तथा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया था। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने बताया हर वर्ष मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष 24 जनवरी को मंदिर में हवन यज्ञ क्या जाता है और ध्वजारोहण किया जाता है । सचिव विनोद शर्मा ने बताया कि रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।