फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्र और भक्ति हो तो शबरी जैसी : आचार्य राहुल

विज्ञापन
सोलन के साथ लगते दयारशघाट में श्री राम कथा सुनते भक्त। संवाद
विज्ञापन
सोलन (सोलन)। विश्व कल्याणार्थ दयारशघाट में चल रही श्रीराम कथा और शतचंडी महायज्ञ के आठवें दिन आचार्य राहुल शर्मा ने कहा कि सब्र और भक्ति हो तो शबरी जैसी की जा सकती है। इस अवसर पर महायज्ञ के साथ शतचंडी हवन भी संपन्न हुआ, जिसमें कई विद्वानों ने भाग लिया। सोमवार को कथा का अंतिम दिन होगा, जिसके साथ राम चरित मानस की शोभायात्रा निकाली जाएगी और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आचार्य राहुल शर्मा ने व्यासपीठ से बताया कि रामायण में राजा दशरथ से लेकर उनकी रानियों, राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन, सीता, उर्मिला, मांडवी और श्रुतिकीर्ति सहित सभी पात्रों ने जो भी कीर्ति और यश अर्जित किया, वह त्याग और तपस्या से ही संभव हुआ। उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ भी पाने के लिए त्याग आवश्यक है और भक्ति के लिए तप और त्याग जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें