फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चायल में ऑर्गेनिक खेती के गुर सीख रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (सोलन)। कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत सकोड़ी और बांजनी में कास्था इंडिया नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड संस्था साल 2018 से ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही हैं। संस्था के परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार चड्डा, सीनियर फील्ड ऑफिसर प्रकाश चंद और गौरव सिंह ने बतौर स्रोत व्यक्ति शिलाई नरूद, बीनू और थरोला क्षेत्र के किसानों को ऑर्गेनिक खेती का प्रशिक्षण दिया। बताया कि इन दोनों पंचायतों में 150 हेक्टेयर भूमि में 300 किसान खेतीबाड़ी से जुड़े हैं। उन्हें जैविक खाद बनाने, ऑर्गेनिक खेती का प्रशिक्षण समय-समय पर दिया जा रहा है। जो किसान ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं उन्हें इस खेती के लिए ड्रम, बाल्टी, फुहारे, टब जैसे आवश्यक सामान बांटा जा रहा है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से संबंध एपीईडीए के आंकेक्षक संजीव कुमार शर्मा और कास्था संस्था के अधिकारी इन पंचायतों में ऑर्गेनिक खेती कर रहे किसानों का घरों और खेतों में जाकर ऑनलाइन सत्यापन कर रहे हैं। इसके बाद किसान ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रमाणित किए जाएंगे। कास्था संस्था प्रमाणित किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान करेगी। इसके बाद किसान अपनी उपज को बाहरी राज्यों में अच्छे दामों में बेच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें