फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शामली गांव काे एंबुलेंस रोड बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार के दिए आदेश

Wed, 20 Nov 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में चल रहे विकास कार्याें का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बीडीओ धर्मपुर ने किया कोटबेजा पंचायत में दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कोटबेजा में विकास खंड अधिकारी धर्मपुर प्रवीन कुमार ने तकनीकी स्टाफ के साथ पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का तकनीकी स्टाफ के साथ फील्ड में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वह विकास खंड की सभी पंचायतों में फील्ड में जाकर कार्यों को चेक कर रहे हैं, साथ ही कार्यों की गुणवत्ता को भी देखा जा रहा है। विकास खंड अधिकारी ने करीब आधा दर्जन कार्यों का निरीक्षण किया व सभी कार्यों को संतोषजनक पाया।
विज्ञापन

उन्होंने तकनीकी स्टाफ से कहा कि वे पुराने लंबित पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने एससी बस्ती शामली काे एबुलेंस रोड बनाने के लिए जल्द एस्टीमेट बनाने के आदेश दिए। गौरतलब है कि शामली उपरली गांव के एबुलेंस रोड के लिए विधायक विनोद सुल्तानपुरी द्वारा करीब एक साल पहले पैसा मंजूर किया गया था। लेकिन अभी तक एस्टिमेट न बनने के कारण निर्माण कार्य की शुरु नहीं हो पाया है। इस मौके पर पंचायत प्रधान किरण ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता देसराज वर्मा, तकनीकी सहायक राकेश कुमार, वार्ड सदस्य निर्मला शर्मा, पुष्पेंद्र कंवर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें