फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हिमुडा कार्यालय परिसर से निजी रास्ता निकालने का विरोध, कॉलोनीवासियों ने सुरक्षा पर जताई चिंता

विज्ञापन
बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस-एक स्थित हिमुडा कार्यालय में निजी रास्ता निकालने के विरोध में सहायक
विज्ञापन
लोगों ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन, कहा,मांग को अनदेखा किया तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। हाउसिंग बोर्ड फेज-एक के निवासियों ने हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) कार्यालय परिसर से कथित तौर पर निजी रास्ता निकाले जाने की योजना का सोमवार को जोरदार विरोध किया। दर्जनों कॉलोनीवासी सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग उठाई कि कार्यालय परिसर की भूमि का उपयोग किसी निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए न किया जाए।
लोगों का आरोप है कि हिमुडा कार्यालय के साथ विभाग की चहारदीवारी के भीतर खाली पड़ी भूमि से निजी रास्ता निकालने की तैयारी है। उनका कहना है कि प्रस्तावित रास्ता कॉलोनी के बीच से गुजरेगा। इससे वर्षों से बनी आवासीय क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। निवासियों ने बताया कि फेस-एक और फेज-दो कॉलोनियों से लगते ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले कई मुख्य मार्ग पहले से मौजूद हैं। ऐसे में कॉलोनी के भीतर से नया रास्ता निकालने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम हाउसिंग बोर्ड से बाहर रहने वाले एक निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट किया कि यदि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया तो व्यापक आंदोलन होगा। साथ ही विभाग के विरुद्ध कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस विषय में पहले भी अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद मामले को आगे बढ़ाने की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि कॉलोनी की सुरक्षा और निवासियों के हित सर्वोपरि हैं। किसी भी निजी लाभ के लिए कॉलोनी के बीच से रास्ता निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने मांग की कि प्रस्तावित कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। जरूरत पड़ने पर आंदोलन और कानूनी लड़ाई दोनों लड़ी जाएंगी। इस मौके पर अनेक कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिमुडा के सहायक अभियंता संदीप ठाकुर ने इस संबंध में बताया कि कॉलोनीवासियों की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है। मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया जाएगा। उनके निर्देशानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें