फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जयनगर कॉलेज कोे मर्ज करने का विरोध, फैसला वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामशहर (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय जयनगर को मर्ज करने के निर्णय को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि कॉलेज बंद होने से बच्चों को कम से कम 45 किलोमीटर दूर का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा, जो खासकर छात्राओं के लिए मुश्किल बढ़ा देगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जयनगर कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या कम होने का कारण ट्रांसपोर्ट सुविधा का अभाव है। यदि यहां पर परिवहन व्यवस्था सुधारी जाए तो छात्र संख्या बढ़ाई जा सकती है। उनका कहना है कि कॉलेज बंद करना सही विकल्प नहीं है, बल्कि सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए। वर्तमान में कॉलेज छह कमरों में संचालित हो रहा है, जिनमें से दो कमरे प्राथमिक पाठशाला पंजल और चार कमरे सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजल से लिए गए हैं। भाजपा स्थानीय मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन का कहना है कि अगर ट्रांसपोर्ट सुविधा सुधर जाए तो विद्यार्थी संख्या 350 तक पहुंच सकती है। उन्होंने बताया कि यहां से बिलासपुर कॉलेज 50 , दिग्गल 48 दूर, अर्की व रामशहर कॉलेज भी 45-45 किलोमीटर दूर पड़ता है। ओबीसी प्रदेश मोर्चा सचिव नरेश चौधरी ने भी कहा कि स्थानीय लोग ज्यादातर किसान हैं और अपने बच्चों को इतनी दूर नहीं भेज पाएंगे। जयनगर पंचायत के पूर्व उपप्रधान रमेश ठाकुर, नरेश ठाकुर, पुष्पा देवी, लक्ष्मी राम, प्रेमलाल तंवर, कुनत राम, हरिकृष्ण, प्रेमसागर, जुगल किशोर, हरदेव महाजन, सुरेंद्र, रमेश मोहित ठाकुर सहित कई ग्रामीणों ने सरकार से अपील की है कि बच्चों के भविष्य के बारे में सोचते हुए कॉलेज को मर्ज न किया जाए, अन्यथा ग्रामीण अपने बच्चों को आगे पढ़ाने में असमर्थ हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें