फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: युवाओं को फील्डमैन, मार्केटिंग व डेवलपमेंट अफसर बनने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में 24 जून को 149 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन के मॉडल कॅरिअर सेंटर में 24 जून को 149 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि इन पदों में फील्डमैन, मार्केटिंग डेवलपमेंट अफसर, प्रोडक्शन एंड सर्विस और कॉल सेंटर एजेंट शामिल हैं।
मैसर्स देव भूमि एवं सब्जी किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड सोलन में फील्डमैन और मार्केटिंग डेवलपमेंट अफसर के पांच पद भरे जाएंगे। बारबेक्यू हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम के तहत प्रोडक्शन एंड सर्विस के 100 पद उपलब्ध हैं। वर्धमान वर्सटाइल सलूशन प्राइवेट लिमिटेड सोलन में कॉल सेंटर एजेंट (दिन और रात की शिफ्ट) के 44 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा एचएम, स्नातक और अंग्रेजी भाषा में निपुणता आवश्यक है। आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

योग्य और इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर उम्मीदवार लॉगिन टैब के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद अपनी पंजीकरण प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन करें। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों सहित मॉडल कॅरिअर सेंटर सोलन पहुंचें। इंटरव्यू 24 जून को प्रातः 10:30 बजे शुरू होंगे। यह सेंटर डिस्ट्रॉफी हॉस्पिटल जटोली (जिला रोजगार कार्यालय) सोलन के नजदीक स्थित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें