संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नगर निगम बद्दी के वार्ड नंबर-5 की मतदाता सूची में नए नामों को लेकर जांच की मांग उठी है। वार्ड निवासी तरसेम चौधरी ने शनिवार को एसडीएम बद्दी के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नए जोड़े गए मतदाताओं के दस्तावेजों और निवास संबंधी दावों की मौके पर जांच कराने की मांग की है।
तरसेम चौधरी के साथ सामाजिक कार्यकर्ता बलविंदर ठाकुर भी मौजूद थे। ज्ञापन में निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष जांच का आग्रह किया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में केवल पात्र और वास्तविक निवासी ही शामिल हों। चौधरी ने कहा कि हाल ही में जोड़े गए नामों के दस्तावेजों की मौके पर जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि संबंधित अधिकारी क्षेत्र में जाकर वास्तविक स्थिति का सत्यापन करें। निवास संबंधी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएं। यदि जांच में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाए।