फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कथेड़ में बन रहे मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में पुरानी मशीनाें को ही किया जाएगा शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी शुरू होने से पहले सभी मशीनें अस्पताल में पहुंचाएगा प्रशासन
विज्ञापन

इससे पहले नई मशीनों की खरीद का भी प्रशासन ने किया गया था दावा
शूलिनी मेले के दौरान होना नवनिर्मित अस्पताल भवन का उद्घाटन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के कथेड़ में बन रहे नए मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का काम जल्द ही पूरा होने वाला है और वहीं अब क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की सभी पुरानी मशीनों को शिफ्ट किया जाएगा। लोगों को मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भी पुरानी मशीनों से ही काम चलाना पड़ेगा। कथेड़ अस्पताल में ओपीडी शुरू होने से पहले ही सोलन अस्पताल की सभी मशीनों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे पहले प्रशासन ने कथेड़ अस्पताल में सभी नई मशीनें लगाने का दावा किया था। कथेड़ अस्पताल का अभी तक 85 से 90 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है और इसे 20 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शूलिनी मेले के समय इसका उद्घाटन किया जाएगा और उसके बाद मशीनों और स्टाफ को शिफ्ट करने का काम शुरू होगा। मशीनें लगने के बाद ही वहां पर ओपीडी शुरू होगी। इसके अलावा अस्पताल में 60 डाॅक्टर का स्टाफ रखने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इससे मरीजों की ओपीडी के बाहर लगने वाली कतारें कम होगी और मरीजों को जल्द उपचार मिल सकेगा।

कथेड़ में ही लगेगी फेको मशीन
फेको मशीन को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में लगाने के लिए प्रशासन ने कई बार स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा। इसके बाद टेंडर लगा लेकिन वह भी रद्द हो गया। प्रशासन ने सरकार से ही मशीन खरीद कर उन्हें देने के लिए कहा था। अब क्षेत्रीय अस्पताल सोलन को छोड़ सीधे ही कथेड़ अस्पताल में फेको मशीन को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मशीनों को खरीदने में लगेगा समय
कथेड़ अस्पताल में पहले सभी नई मशीनों को ही लगाने का दावा किया जा रहा था, लेकिन उन्हें खरीदने में समय लगेगा। वहीं अस्पताल का उद्घाटन होने के बाद वहां मशीनें लगाने का काम भी पूरा किया जाना है। लोगों को सुविधा देने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की मशीनें ही लगाई जाएगी, नई मशीनें आते ही पुरानी को बदल दिया जाएगा।
- डॉ. राकेश पंवार,चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल,सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें