चायल में आयोजित टूरिस्ट गाइड को लेकर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जानकारी देते हिमकॉन के अधिक
चायल में पांच दिवसीय टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के सौजन्य से पांच दिवसीय टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण शिविर चायल के एक निजी होटल में शुरू हुआ, इसमें चायल व उसके आसपास की पंचायतों के 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान टूरिस्ट गाइड की भूमिका के बारे में बताया गया। इसमें बताया कि किस तरह से बाहर से आने वाले सैलानियों को चायल के आसपास के पर्यटक स्थलों का मार्गदर्शन करवा सकते हैं।
इस मौके पर हिमकॉन के मुख्य प्रबंधक विनीत सहगल ने टूरिस्ट गाइड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाहर से आए पर्यटकों को गूगल गाइड नहीं कर सकता। गूगल सिर्फ पहुंचा सकता है। स्थानीय गाइड ही उसे सही जानकारी दे सकता है। गाइड ऑनलाइन अपना पहचान पत्र बनाएं। यह पहचान पत्र भविष्य में भी काम आएगा।
इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी सोलन सदमा देव छोड़न ने कहा कि पर्यटक चायल में सैर करने आते है। गाइड न मिलने के कारण वह अच्छी तरह से घूम नहीं पाते। वह गाइड का काम करके स्वयं रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। विभाग समय-समय पर पर्यटन संबंधी जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगता है। इस अवसर पर हिमकॉन के अधिकारी मनोज कुमार, ग्राम पंचायत चायल की प्रधान ऊषा शर्मा, सुनील डोगरा, रमेश कुमार, सुखप्रीत, आशीष, आयरन ठाकुर सहित कई प्रतिभागी शामिल हुए।