संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र की ओर से जनवरी सत्र 2026 के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 4 मई को शाम 7:00 बजे ऑनलाइन इंडक्शन मीटिंग आयोजित की जाएगी। गूगल मीट के माध्यम से होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता केंद्र के समन्वयक डॉ. हरविंदर सिंह करेंगे। डॉ. हरविंदर सिंह और डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि इस मीटिंग का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उनके विषय में दक्ष बनाना है। बैठक में विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को पूरे साल के शैक्षणिक कैलेंडर, अध्ययन सामग्री की उपलब्धता, ई-ज्ञानकोश के उपयोग, असाइनमेंट बनाने और समय पर जमा करने की प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए छात्रों का ग्रुप इग्नू जनवरी 2026 बनाया गया है, जिसके माध्यम से गूगल मीट लिंक से जुड़कर वे ऑनलाइन बैठक में भाग ले सकते हैं।