गूगल पर नौकरी के आवेदन में ही कट गए 70 हजार
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत, मामला दर्ज कर जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। झाड़माजरी के एक व्यक्ति को गूगल पर नौकरी ढूंढना मंहगा पड़ गया। इसमें पीड़ित ने गूगल पर आवेदन करने के लिए 10 रुपये का शुल्क दिया। इस दौरान उसके बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकल गए। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विशाल त्यागी हाल स्टीलबर्ड हाईटेक इंडिया लिमिटेड कंपनी झाड़माजरी तहसील बद्दी ने बताया कि इसे फोन आया। इस पर इसने गूगल वेबसाइट पर नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया जिसका आवेदन शुल्क मात्र 10 रुपये था। जैसे ही इसने आवेदन किया तो बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकल गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायतपर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर मामले की पुष्टि एएसपी एनके शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों को चेताया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं।
मकान से अवैध शराब बरामद
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर थाना पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर बदोखरी में एक मकान में छापा मारा तो वहां से अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार एसएचओ रामशहर की अगुवाई वाली एक टीम पंदल सड़क पर गश्त पर थी तो सूचना मिली कि ज्ञान चंद निवासी गांव व डाकघर बदोखरी डाकघर व तहसील रामशहर अपने घर व दुकान में शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत ज्ञान चंद के मकान और दुकान में पहुंची और तलाशी पर मकान से 24 बोतलें देसी शराब की बरामद र्हुइं। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।