फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फ्लोर में पानी का एक कनेकशन, दो हुए तो एक कटेगा

Thu, 16 Jun 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, धर्मपुर,सोलन
विज्ञापन
एक फ्लोर पर एक से अधिक कनेक्शन लेने वालों के अलावा पानी का बिल न चुकता करने वाले उपभोक्ताओं पर आईपीएच ने शिकंजा कस दिया है। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक फ्लोर पर एक से अधिक कनेक्शन लेने वालों के अलावा पानी का बिल न चुकता करने वाले उपभोक्ताओं पर आईपीएच ने शिकंजा कस दिया है। ऐसे करीब 300 उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटने के लिए आईपीएच ने नोटिस जारी कर दिए हैं। यह फैसला विभाग के कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता आईपीएच के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने की।
विज्ञापन


बैठक में प्रथम चरण में जिन उपभोक्ताओं की तरफ से पानी के बिल जमा नहीं करवा जा रहे हैं, उन्हें नोटिस देकर बिल जमा करवाने की चेतावनी दी गई। निर्णय लिया गया कि पानी के लंबे अरसे से बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के स्थायी कनेक्शन काटने पर भी विचार होगा। बैठक में जिन घरों में एक से ज्यादा पानी के  कनेक्शन हैं, उन्हें भी चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि विभाग जल्द ही ऐसे कनेक्शनों को चिन्हित करने की कवायद छेड़ेगा।

काफी जगह से एक से अधिक कनेक्शन की शिकायतें विभाग के पास पहुंच रही हैं। कई स्थानों में तो ऐसी शिकायतें हैं कि एक ही घर में तीन तीन कनेक्शन लगे हैं। इसके अलावा कई घरों में पांच से दस हजार लीटर क्षमता के पानी के टैंक बना दिए हैं। इसे भरकर आम लोगों के हक के पानी पर डाका मारा जा रहा है। विभाग ऐसी टंकियों को भी चिहिंत करने की योजना बना रहा है। इस दौरान विभाग के कनिष्ट अभियंता समेत, लाइनमैन और कीमैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें