नालागढ़ के भांगला का रहने वाला था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-नंगल मार्ग पर जिंदल कंपनी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज कुमार पुत्र महिंद्र सिंह निवासी गांव भांगला नालागढ़ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज कुमार बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान जिंदल कंपनी के पास एक अज्ञात वाहन गलत दिशा में आया और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सूरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है।