फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बदाऊं का रहने वाला था कामगार
विज्ञापन


बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर सिक्का हादसा

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला कियादर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर सिक्का होटल के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार कामगार की मौत हो गई। युवक बाइक के पीछे बैठा हुआ था। ट्रक से टकराने के बाद वह सड़क पर गिर गया और ट्रक के टायर की चपेट में आ गया। बाइक चालक युवक दूसरी ओर गिरा जिससे उसे चोटें आईं। घायल को बद्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा सोमवार देर रात करीब 8:30 बजे का है। यूपी के जिला बदाऊं की वैशाली तहसील के यादपुर गांव का विकास अपने साथी सिद्धार्थ को बाइक के पीछे बैठा कर झाड़माजरी में एक कंपनी में खाना छोड़ने जा रहा था। सिद्धार्थ (20) भी इसी के गांव का रहने वाला था और एक ही कंपनी में दोनों काम करते थे। काठा में सोनी ढाबे से वह खाने लेकर कंपनी में जा रहे थे। सिद्धार्थ ने खाना पीछे पकड़ा हुआ था और विकास बाइक चला रहा था। जैसे ही वह सिक्का होटल पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक का हैंडल दूसरी ओर मुड़ गया और वह बाइक समेत गिर गए। सिद्धार्थ पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास को एक अन्य साथी ने बद्दी अस्पताल में भर्ती कराया। विकास की हालत खतरे से बाहर है। विकास ने बताया कि सिद्धार्थ उसी के गांव का है और वह दोनों एक साथ कंपनी में काम करते थे। वह कई बार झाड़माजरी में काठा ढाबे से खाना छोड़ते थे। एसडीपीओ अभिषेक ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेने के बाद ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें