फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी अस्पताल में आया डेंगू का एक रोगी, 566 पहुंचा आंकड़ा

Wed, 22 Nov 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के साथ लगातार कम हो रहे हैं अब डेंगू के मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। बद्दी अस्पताल में बुधवार को डेंगू का मात्र एक रोगी आया। बीबीएन में अब रोगियों की संख्या बढ़कर 566 हो गई है। बद्दी में 259 व नालागढ़ में 207 रोगी आ चुके हैं।
बद्दी अस्पताल में बुखार के रोगियों के 46 सैंपल लगाए थे जिसमें एक रोगी में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं नालागढ में कोई सैंपल नहीं लगाया गया। ठंड बढ़ने के बावजूद भी डेंगू धीरे-धीरे कम तो हो रहा है लेकिन पूरी तरह से अभी खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि डेंगू के रोगी लगातार कम हो रहे हैं। बुधवार को बद्दी अस्पताल में मात्र एक रोगी डेंगू पाया गया। इससे लग रहा है कि आने वाले समय में यह और कम हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतें। वहीं डेंगू के लक्षण होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच करवाएं। कहा कि आगामी दिनों में डेंगू पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें