फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फर्जी दस्तावेज से एक करोड़ का लोन लेने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बघाट-कोऑपरेटिव बैंक राजगढ़ के प्रबंधक ने एक व्यक्ति के खिलाफ फर्जी दस्तावेज से एक करोड़ रुपये का लोन लेने की शिकायत दर्ज की है। इसका खुलासा तब हुआ जब व्यक्ति ने लोन लेने के बाद उसे वापस नहीं किया। इस दौरान जब संबंधित व्यक्ति के दस्तावेजों की जांच की, तो वह फर्जी निकले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार हरिश कुमार पुत्र ओम प्रकाश हाल शाखा प्रबंधक बघाट-कोऑपरेटिव बैंक राजगढ़ रोड़ सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई कि बैंक ने सत्य प्रकाश पुत्र हीरा नंद निवासी गांव कलावन, तहसील ठियोग जिला शिमला को फ्लैट निर्माण के लिए 21 अक्तूबर 2016 को 55 लाख रुपये और 19 दिसंबर 2017 को एक करोड़ रुपये का लोन मंजूर किया गया था, लेकिन सत्य प्रकाश ने लोन की अदायगी न की जिस पर बैंक ने बकाया ऋण राशि वसूलने के लिए उचित कार्रवाई शुरू की राजस्व प्राधिकरण से पता चला कि सत्य प्रकाश की ओर से बैंक में पेश किए गए कागजात और जमाबंदी भी फर्जी थी। इस बारे में पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है, उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें