अर्की (सोलन )। पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत एक व्यक्ति से देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दाड़लाघाट पुलिस जब
अर्की-भराड़ीघाट मार्ग पर गश्त पर थे तो इस दौरान राजेश गांव गनध्यौटा जोकि डमलाणा की तरफ पैदल एक बैग लेकर आ रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से दो पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी संदीप शर्मा ने की है। संवाद