सोलन। सोलन पुलिस की विशेष टीम ने एक व्यक्ति को 10 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की विशेष टीम 05 जुलाई को गश्त पर सोलन शहर में मौजूद थी। गुप्त सूचना मिली कि एक कार न्यू कथेड़ में खड़ी है, जिसमें राहुल ठाकुर नाम का युवक सवार है जो चिट्टा सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने राहुल ठाकुर निवासी गांव व डाकघर भिंगी, जिला मंड को 10 ग्राम से ज्यादा चिटटे सहित गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच में पाया गया कि उक्त आरोपी पहले भी आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ थाना छोटा शिमला में दो मामले मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करके 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।