फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार में 5 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा, बाइक जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से पांच ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस ने कुनिहार क्षेत्र में की।
पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि सोमदत्त निवासी दिग्गल तहसील नालागढ़ जिला सोलन चिट्टे का धंधा करता है। सूचना पर पुलिस ने मनेशी वर्षा शालिका कुनिहार के पास आरोपी से करीब 5 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसके अलावा बाइक को भी जब्त किया गया। इस संदर्भ में कुनिहार थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच से पता चला कि आरोपी कुनिहार में युवाओं चिट्टा बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी सोमनाथ एक आदतन अपराधी है। इससे पहले भी उसे नशा तस्करी के 3 मामल (2 रामशहर, 1 थाना सदर सोलन) में दर्ज है। इन सभी मामलों में वह जमानत पर है। इनमें अब इसकी जमानत खारिज करने की प्रक्रिया चलाई गई है। इस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें